पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने व सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को आम नागरिकों से गुलाब का फूल देकर दिलाई समझाइश,
वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया सम्मानित
चिरमिरी ।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कोरिया एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में चिरमिरी पुलिस ने बिना हेलमेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चलने वाले चार पहिया वाहन चालकों को आम नागरिकों से गुलाब का फूल देकर समझाइश दिलवाई ।

वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों ने गुलाब का फूल देकर उन्हें सम्मानित किया । चिरमिरी पुलिस के यातायात व्यवस्था सुधारने के इस अनोखे तरीके की शहर के आम नागरिकों के बीच जबरदस्त चर्चा है । वहीं आम नागरिकों द्वारा गुलाब का फूल देकर समझाइश दिए जाने से नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों में शर्मिंदगी महसूस हो रही है ।
Aaj ka din 












