LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Jun 2026
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना होगी मजबूत, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा— कबीर का संदेश इन्फ्लुएंसर मीट से दुनिया तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चमकेगा प्रदेश का पर्यटनसेवा सेतु पोर्टल से बदली ग्रामीण की तकदीर, घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, रोजगार के खुले नए अवसरराज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ: संसद भवन में सात सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यतागांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक,

सेवा सेतु पोर्टल से बदली ग्रामीण की तकदीर, घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, रोजगार के खुले नए अवसर

सेवा सेतु पोर्टल से बदली ग्रामीण की तकदीर, घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, रोजगार के खुले नए अवसर
सेवा सेतु पोर्टल से बदली ग्रामीण की तकदीर, घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, रोजगार के खुले नए अवसर। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 29 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को नई दिशा मिल रही है। शासन की जनहितैषी सोच और तकनीक आधारित सेवा वितरण प्रणाली का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा सेवा सेतु पोर्टल आज प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बन चुका है। इस पोर्टल के जरिए अब नागरिक घर बैठे ही विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बच रहे हैं तथा शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

रायगढ़ जिले की तहसील पुसौर के ग्राम भाठनपाली निवासी अजय कुमार प्रधान की सफलता की कहानी सेवा सेतु पोर्टल की उपयोगिता को बखूबी दर्शाती है। लंबे समय से वे स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। बार-बार तहसील कार्यालय जाने के बावजूद उन्हें समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा था, जिससे वे कई सरकारी नौकरियों में आवेदन करने से भी वंचित रह जाते थे।

इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और उन्हें स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इस प्रमाण पत्र ने न केवल उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध करा दिए।

प्रमाण पत्र मिलने के बाद अजय कुमार प्रधान ने रोजगार सहायक के पद के लिए आवेदन किया। अब वे स्वयं सेवा सेतु पोर्टल का लाभ लेने के साथ-साथ अपने गांव के अन्य लोगों को भी जाति, आय, निवास सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों और सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेवा सेतु पोर्टल ने सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर समाप्त कर दिए हैं और अब घर बैठे आवेदन कर समय पर सेवाएं प्राप्त करना आसान हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक के माध्यम से सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। सेवा सेतु पोर्टल इसी सोच का सशक्त परिणाम है, जिसने शासकीय सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाया है। यह पहल न केवल नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रही है, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु भी बन रही है।

अजय कुमार प्रधान की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल माध्यम से सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान हो रहा है। सेवा सेतु पोर्टल आज केवल एक ऑनलाइन मंच नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए सुविधा, विश्वास और सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0