रायपुर : स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
सीजीएमएससी अध्यक्ष ने की सभी शाखाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा
रायपुर, 04 जून 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता, क्रय एवं निविदा प्रक्रियाओं, चिकित्सा उपकरणों के संचालन व रखरखाव, स्वास्थ्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों तथा प्रशासनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की है। समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी शाखाओं को समन्वित, लक्ष्यकेंद्रित और समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में परिणाम देने पर विशेष जोर दिया।
समीक्षा के दौरान विभिन्न शाखाओं ने अपने कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में औषधि, चिकित्सा उपकरण, निर्माण, मानव संसाधन, प्रशासन और सूचना प्रौद्योगिकी शाखाओं के कार्यों का विस्तृत आकलन किया गया।
यह उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हास्के और प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें निगम की सभी शाखाओं के विभागाध्यक्ष, अनुभाग प्रमुख तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Aaj ka din