LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Jun 2026
ब्रेकिंग

अंधे कत्ल का खुलासा कर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,तिवरागुड़ी-सरनापारा में बोरी में मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश।

अंधे कत्ल का खुलासा कर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,तिवरागुड़ी-सरनापारा में बोरी में मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश।
अंधे कत्ल का खुलासा कर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,तिवरागुड़ी-सरनापारा में बोरी में मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश।। फोटो: आज का दिन न्यूज़

नदीम खान सूरजपुर

सूरजपुर। दिनांक 12.06.2026 को सूचक भेजन राम निवासी ग्राम तिवरागुडी ने थाना रामानुजनगर में सूचना दिया कि ग्राम तिवरागुडी सरनापारा में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बोरी में भरकर फेंका गया है। सूचना पर पुलिस फौरन ग्राम तिवरागुडी सरनापारा पहुंच कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया।

अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 30-35 वर्ष जिसके हाथ में कडा व शरीर पर काला टी शर्ट एवं काला लोवर पहना, सिर में धारदार हथियार से मारने का चोट का निशान है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर शव को फेंका गया है। मर्ग कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात मृतक की पहचान करते हुए आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात मृतक की शिनाख्ती व आरोपी पतासाती हेतु सोशल मिडिया का सहारा लिया जिसके माध्यम से अज्ञात मृतक की शिनाख्ती ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरा पोडी थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया निवासी शिवप्रसाद के तौर पर हुई जिसकी बाद पुलिस उसके घर पहुंची।

मृतक के घर/कमरा में जगह जगह पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे है, जिस पर मृतक के लडका अमृत लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 10.06.2026 को पिता शिवप्रसाद सिंह, चाचा देवकुमार एवं बाबा रमेश के साथ बैकुण्ठपुर पेशी गये थे, जहां से दोपहर में वापस घर आकर मेरी मां बीरा बाई से झगडा विवाद मारपीट कर रहे थे। जब बकरी चरा कर यह घर आया तो मॉ बताई कि तेरे पिता मेरे साथ झगडा विवाद मारपीट कर रहा था। तब इसे गुस्सा आया कि बार बार मां को मारपीट करता है और परेशान करके रखा है।

गुस्से मंे अपने पिता को मारने का प्लान बनाया। पिता रात को करीब 7 बजे अपने कमरे में आकर सो रहे थे और किसी से फोन से बात कर रहे थे और रात मेें अपने कमरे मे सोउंगा बोलकर बात किए तब यह एक टांगी को लाकर रखा और अपने पिता का सोने का इंतजार करने लगा, पिता जब गहरे नींद में थे उसी दौरान लोढ़ा, टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया और उनके मोबाईल को बंद कर सीम निकाल कर रख लिया। सुबह अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद दिनांक 11.06.2026 को सुबह अपने मौसा हरवंश सिंह को फोन कर घटना के बारे में बताया तब वह बोले कि रात होने पर आउंगा, उसके बाद लाश को हमारे घर तरफ तिवरागुडी में एक बडा बांध है उसमे फेंक देगें, तो किसी को पता नही चलेगा।

मौसा रात में घर आये, मौसा का गाड़ी खराब होने के कारण मैं अपने पडोसी का मोटर सायकल को झूठ बोलकर मांगा, यह और मौसा रात्रि में लाश को बोरी में भरकर रस्सी से बांध कर मोटर सायकल में लोड कर अपने घर से कुडेली होते तिवरागुडी के लिये निकले, गाडी को मौसा चला रहे थे कि रास्ते में झरनापारा तरफ रोड पुरा कीचड कीचड था, जिसमें मोटर सायकल फंस गया जाने पर अपने दोस्त कौशल उईके को फोन करके बुलाया कि धान बीज लेकर मेरे मौसा हरवंश के साथ जा रहे थे कि झरनापारा में हमारा गाडी खराब हो गया है, बोलने पर कौशल अपना मोटर सायकल लेकर वहां पहुंचा जिसे पिता को मारने एवं मोटर सायकल खराब होने के बारे में बताया लाश को फेंकने में सहयोग हेतु बोलने पर वह तैयार हो गया। कौशल मोटर सायकल चला रहा था उसके पीछ यह बैठा था इसके पीछे मौसा लाश को पकड़कर बैठकर तिवरागुड़ी पहुंचे और जहां बांध तरफ टार्च जलने का रौशनी देखकर डर से पिवरी बांध रोड में तिवरागुडी डांड में लाश को फेंककर चले गए। मॉ पिता के कमरे में जमीन में गिरे खून को गोबर से पोताई की है।

मामले में दबिश देकर आरोपी हरवंश सिंह, कौशल व बीरा बाई को पकड़ा गया जिनके द्वारा भी जुर्म स्वीकार किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोढ़ा, टांगी, मृतक का मोबाईल, परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटर सायकल जप्त कर आरोपी (1) अमृत लाल पिता स्व. शिव प्रसाद उम्र 18 वर्ष 29 दिन निवासी ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरापोडी थाना बैकुण्ठपुर (2) हरवंष सिंह पिता जयनाथ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तिवरागुडी पण्डरीपानी थाना रामानुजनगर (3) कौषल सिंह उईके पिता मनबोध उईके उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जटासेमर महुआपारा थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (4) बीरा बाई पति स्व. शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चिरमी परसापानी चौकी बचरा पोडी थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई बिशुनदेव पैकरा, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, हितेश्वर राजवाडे, आरक्षक दीपक यादव, परदेशी चंद्रा, युवराज यादव सक्रिय रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
91 लेख

Admin ने अब तक 91 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0