सुकमा 23 जून 2026 सुकमा जिले के सुदूर और नक्सल प्रभावित अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई किरण दिखाई दी है जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मिशन दृष्टि के तहत 42 ऐसे मोतियाबिंद मरीजों को नई जिंदगी मिली है जो लंबे समय से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर थे
जगरगुंडा तहसील के दुर्गम गाँवों के मरीजों का जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुद घर घर सर्वे कर मरीजों की पहचान की और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुँचाया
इस मुहिम का सबसे सुखद पहलू गेड़ापार गाँव के निवासी माड़वी मुये के रूप में सामने आया जिनकी दोनों आँखों का सफल ऑपरेशन हुआ माड़वी मुये ने अपनी आँखों में लौटी नई रोशनी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है
ऑपरेशन के बाद मरीजों को फल और आवश्यक सामग्री वितरित कर सम्मानपूर्वक उनके घर पहुँचाया गया प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अन्य जरूरतमंदों को भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें सुकमा में स्वास्थ्य सुविधाओं का यह विस्तार बदलते और मुस्कुराते हुए जिले की तस्वीर पेश कर रहा है जहाँ अब सरकारी योजनाएं ग्रामीणों के सीधे द्वार तक पहुँच रही हैं


पाठकों की टिप्पणियां 0