LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Jun 2026
ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिविल लाईन आवासीय परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 03 नाबालिकों से सामान बरामद,

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिविल लाईन आवासीय परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 03 नाबालिकों से सामान बरामद,
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिविल लाईन आवासीय परिसर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 03 नाबालिकों से सामान बरामद,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर । 04 जून 2026 को माननीय श्रीमती प्रेरणा अहिरे द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश के द्वारा सोने और हीरे का एक ब्रेसलेस (लगभग डेढ तोला वर्तमान मुल्य लगभग 3 लाख रूपये.), सोने का एक 02 लड़ वाला झुमका वजनी (1-1.5 तोला) (वर्तमान मुल्य 2.25 लाख रूपये.) 02 नग सोने के कान के टॉप्स व 02 नग सोने कि अंगुठी (वर्तमान मुल्य लगभग 2 लाख रूपये.) विवाह में प्राप्त चांदी का हाफ कमर बंध (एक नग), 02 नग चांदी का चाबी गुच्छा, 06 जोड़ी पायल (चांदी कुल वजनी 400 ग्राम) (वर्तमान सभी चांदी ज्वेलरी का मूल्य 1,12,000 लगभग), 4 पुराने मोबाईल फोन (नारजो, रीयलमी व अन्य मूल 20,000 रुपये), एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त आईपेड (मूल्य लगभग 30,000 रुपये), 04 नग घड़ी किमती 20,000 रुपये) आर्टीफिशियल ज्वेलरी 03 सेट व 37 सेट आर्टीफिसियल इयरिंग सेट व व अन्य वस्तु (कुल चोरी सम्पत्ति मूल्य 09 लाख 07 हजार रूपये) चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध अप.क्र. 177/26 धारा 331(4), 305(ए), 62, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश साहू के मार्ग दर्शन पर विवेचना के दौरान चोरी गये माल मशरूका एवं अज्ञात आरोपियो की पता तलाश हेतु मुखबिर तैनात किया। घटना स्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखा गया व घटना स्थल में मिला एक सफेद रंग का जैकेट जप्त किया गया था।

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर सूरजपुर निवासी 03 नाबालिक संदेहियों को तलब कर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर पुलिस ऑफिस के सामने स्थित मकान में ताला तोडकर अन्दर घुसकर ऋषभ उर्फ रिशु यादव तथा आयुष रजक तथा 03 नाबालिको द्वारा सोने चांदी के जेवर, मोबाईल, घडी आईपेड को चोरी की घटना घटित करना बताये।
नाबालिक बालको से एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल, एक नारजो कम्पनी का मोबाईल तथा 02 नग घडी एक टेबलेट आईपैड किमती करीब 120000.00 रुपये का जप्त किया गया है। प्रकरण में किशोर बालको को दिनांक 18 जून 2026 को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के अन्य दो आरोपी ऋषभ उर्फ रिषु यादव तथा आयुष रजक फरार है। जिनकी पता साजी हेतु ह सम्भव प्रयास किया जा रहा है शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश तिवारी, महेश कुशवाहा, आरक्षक समीर जायसवाल, दिनेष उईके तथा सायबर सेल बैकुण्ठपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
67 लेख

Admin ने अब तक 67 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0