पनिका समाज ने समाज को पूर्व की भांति अजजा वर्ग में शामिल एमसीबी कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चिरमिरी । जिला पनिका समाज एमसीबी ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ जाकर 08 दिसम्बर काला दिवस के अवसर पर पनिका जाति को पूर्व की भांति अजजा वर्ग में शामिल करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम एमसीबी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
गौरतलब है कि अविविभाजित मध्यप्रदेश के समय पनिका जाति अजजा वर्ग में आता था। जिसे शासन द्वारा बगैर किसी प्रकार के औपचारिकता के षड्यंत्र पूर्वक अजजा से आज ही दिन 08 दिसम्बर 1071 को अजजा से हटाया गया।

विगत 03 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ पनिका समाज ने अजजा से हटाने के विरोध में 08 दिसम्बर को काला दिवस मनाने तथा छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय में अजजा से हटाने की विरोध जताने और पनिका जाति को अजजा वर्ग में पुनः बहाल किये जाने का महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को दिये जाने का निर्णय लिया गया।
तब से लगातार प्रत्येक वर्ष 08 दिसम्बर को यह ज्ञापन श्रीमान जिला कलेक्टर को दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, झगराखण्ड भरतपुर, जनकपुर के पनिका समाज के लोग भारी संख्या में सम्मलित हुये।
Aaj ka din 












