Updates
  1. होम वोटिंग के पहले दिन घर जाकर मतदान दल ने कराई वोटिंग बुजुर्गों, दिव्यांगजनों में दिखा उत्साह..
  2. जशपुर के पंडरापाठ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर ली चुटकी,साय ने कहा विधानसभा चुनाव के तरह लोकसभा चुनाव में भी राज्य में होगा कांग्रेस का सफाया
  3. राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री,आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत : जनहित का सब काम सांय-सांय, धांय-धांय हो रहा
  4. सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्‍कृृष्‍ट परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर , बच्चो के चेहरे खिले
  5. चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव
slider
slider

सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल

news-details

साहीडांड : नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहीडांड के पास एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो अनियंत्रित हो महुआ पेड़ से जा टकराया,जिससे वाहन में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल है,बताया जा रहा उक्त स्कार्पियो बाराती गाड़ी है,जो सुरजपुर भुरानीडांड से दुलदुला के कोरना बिपैतपुर  विवाह समारोह में शामिल हो वापस लौट रहा था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है,बताया जा रहा है कि साहीडांड के पास तेज रफ्तार से गुजर रही स्कार्पियो क्रमांक CG10NA 8852 अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराया,घटना उपरांत स्कार्पियो में सवार 5 पुरुष और 1 महिला सभी घायल है,इसमें 3 पुरुषों के चेहरे और पैर में चोटें आई हैं तो वहीं वाहन में सवार एक पुरुष और महिला के पैर में गंभीर चोट है।वाहन सवार एक घायल ने बताया कि सभी घायल दुलदुला के कोरना ग्राम बिपैतपुर के रहने वाले हैं, वे लोग सूरजपुर के भुरानीडांड ग्राम में बारात में शामिल होने आए थे और विवाह संपन्न होने पश्चात अपने घर की ओर जाने निकले थे तभी 5 बजे अचानक यह हादसा घटित हुआ है।

108 सेवा की खुली पोल

घटना उपरांत ग्रामीणों ने घायलों की मदद के लिए 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन हर बार की तरह इस बार भी 108 एंबुलेंस सेवा ने गाड़ी न होने की बात कह कर घायलों को अन्यत्र वाहन से अस्पताल भेजने का बात कहा।जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा 3 घायलों को किसी तरह स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक अभी भी 2 घायल घटना स्थल पर रोड किनारे पड़े हैं और पैर में लगे गंभीर चोट के कारण दर्द से कराह रहे हैं बताया जा रहा उनके पैर में गंभीर चोट आने से फ्रैकचर होने अथवा हड्डी टूट जाने की आशंका है।                                                  ।

 

whatsapp group
Related news