Updates
  1. रतलाम / 8 लेन पर सड़क दुर्घटना में एएसआई की मौत,डीडी नगर थाने में थे पदस्थ, छुट्‌टी पर गांव जा रहे थे पैतृक
  2. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल कराने भारी गर्मी में भी पसीना बहा रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,बिजली विभाग के कर्मचारियों संग संभाला मोर्चा
  3. रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल, निलंबन की होगी कार्रवाई
  4. ट्रक और ऑटो में हुवे भिडंत पर मृतकों के प्रति जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने किया संवेदना व्यक्त,प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा,घायलों का होगा बेहतरी उपचार
  5. संबित पात्रा के बयान पर पुरंदर मिश्रा बोले, भक्त और भगवान का अलौकिक संबध होता है
slider
slider

चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव

news-details

जशपुर । महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा जो कहती उसे करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान,प्रदेश की महिला शक्ति से महतारी वंदन की योजना का जो वायदा,भाजपा ने किया था,उसे चार माह की अल्प अवधी में ही पूरा कर दिखाया है।

नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें कही। वे दोकड़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव बीते एक सप्ताह के दौरान एक दर्जन से अधिक जनसभाओं में शामिल हो चुकी है। उनके साथ नगरपालिका जशपुर की पूर्व अध्यक्ष रजनी प्रधान भी मतदाताओं की बीच सीधा संवाद कर रही है। पालिका उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव महतारी वंदन लाभार्थी अभिनंदन के साथ नुक्कड़ सभा,चाय पर चर्चा जैसे पार्टी के प्रचार कार्यक्रम में शामिल हो कर,सीधे मतदाताओं व लाभार्थियों से चर्चा कर रही है। वहीं,दूसरी ओर जशपुर की विधायक रायमुनि भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी धुआंधार प्रचार में जुटी हुई है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद का दायित्व सम्हाल चुकी,गोमती साय,जशपुर के साथ रायगढ़ और सारंगढ़ जिले में भी प्रचार करने में जुटी हुई है। जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष शांति भगत,जनपद पंचायत जशपुर की पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रधान,डीडीसी रीना बरला जैसी महिला नेत्रियों ने घर घर पहुंच कर,महिलाओं व परिवार के बीच बैठ कर,केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देकर,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए वोट मांग रही है।

whatsapp group
Related news