Updates
  1. क्षेत्र में निरंतर जारी है बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े का चुनावी जनसंपर्क
  2. बाबा बागेश्वर की कथा वाचन में महिलाओं के गहनों को लूट करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार
  3. सरगुजा के बलरामपुर, कोरबा के करतला और मुंगेली के रोहरा में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार : साय ने कहा मोदी जी के पिटारे में अभी देश के विकास के लिए बहुत कुछ,अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जाने पर बिफरे मुख्यमंत्री
  4. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम, मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास
  5. कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में गठित टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने रोकी बाल विवाह : 13 वर्ष 06 माह के बालिका का हुआ था विवाह तय, परीजनों ने कहा कानूनी अज्ञानता के कारण हो रही थी ऐसी चूक
slider
slider

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रेक्टर चलाते नजर आए स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

news-details

ट्रैक्टर में वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो ने भी की सवारी

मनेंद्रगढ़ । चुनाव प्रचार के दौरान जनप्रतिनिधि हो या प्रत्याशी कई अलग अलग रंग में नजर आते हैं। जिसको लेकर चर्चा भी होती है ।   

      कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां इलाके में, जहां इलाके के विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए।

     उनके साथ ट्रैक्टर में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो भी बैठे हुए थे। 

       दरअसल खड़गवां के शिवपुर बाजार में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा थी। जहाँ जाने के लिए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और ओ पी चौधरी अपनी लग्जरी एसी गाड़ी छोड़ ट्रैक्टर में सवार हो गये।

whatsapp group
Related news