Updates
  1. चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान,महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है: प्रिया सिंह जूदेव
  2. जशपुर डीएफओ का बड़ा खुलासा : सोशल मीडिया में डाला गया वीडियो पोस्ट भ्रामक और तथ्यहीन,वर्तमान गृह ग्राम बसलगना में हाथी द्वारा किसी भी प्रकार से घर को नहीं पहुंचाया गया क्षति,बुजुर्ग को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने समाज कल्याण विभाग को किया गया निर्देशित
  3. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज पंडरापाठ पहुंचेंगे विष्णुदेव साय,चुनावी सभा को करेंगे संबोधित,भाजपा ने किया सभी व्यापक तैयारी पूर्ण
  4. केरे किनकेल और बघिमा में आयोजित महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुई जशपुर विधायक,भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार महिलाओं का रख रही पूरा ख्याल
  5. पत्थलगांव शहर मंडल में विधायक गोमती साय का सघन चुनावी जनसंपर्क।व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुई शामिल।
slider
slider

एनडीए गठबंधन के स्टार प्रचारक केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 12 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में करेंगे प्रचार प्रसार,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संग अठावले करेंगे प्रेस वार्ता आयोजित

news-details

रायपुर : लोकसभा चुनाव को मद्देनजर भाजपा गठबंधन एनडीए में शामिल राजनीतिक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) एनडीए गठबंधन प्रत्यासियों के पक्ष में माहौल बना वोट मांगने का अपील करेगा,इसका कमान खुद एनडीए गठबंधन में स्टार प्रचारक बनाए गए रामदास आठवले संभालेंगे। आरपीआई पार्टी सुप्रीमो रामदास आठवले 12 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित एमपी असम और राजस्थान दौरे पर रहेंगे और यहां एनडीए प्रत्यासियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। 

ज्ञात हो कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 12 अप्रैल को मुंबई से छत्तीसगढ़,असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान दौरे रवाना होंगे। इस क्रम में इनका छत्तीसगढ़ में भी कार्यक्रम एनडीए गठबंधन ने तय किया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुवे अभिषेक वर्मा "प्रदेश प्रभारी" छत्तीसगढ़ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) ने बताया कि छत्तीसगढ़ मे होने वाले लोकसभा के 3 चरणों के चुनावी सभा में लगातार छत्तीसगढ़ के बीजेपी उम्मीदवारों लिए प्रचार कर अपना पूरा योगदान देंगे एवं बीजेपी क़ो मजबूती प्रदान करेंगे।जिसमें RPI आठवले के सुप्रीमों रामदास आठवले प्रेस वार्ता भी आयोजित करेंगे,प्रेस वार्ता मे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन के सभी प्रचार प्रमुख शामिल रहेंगे। प्रदेश में RPI आठवले सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों क़ो बूथ स्तर तक की जिम्मेदारी भी सौपेंगे।

विदित हो कि देश के सभी राज्यों में बीजेपी उम्मीदवार अपने प्रचार के लिए रामदास अठावले की सभाएं आयोजित करा रहे हैं। रामदास अठावले दलित-बहुजनों के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता हैं और पूरे देश में उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

whatsapp group
Related news