Updates
  1. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  2. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  3. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
  4. सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा असफल छात्र न हों निराश,सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ
  5. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया आभार व्यक्त,धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुवे किया है भारी मतदान
slider
slider

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष शशिधर जायसवाल के नेतृत्व में 171 युवा कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

news-details

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी एवम स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में खडगवा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में थामा भाजपा का दामन

चिरमिरी । गुरुवार को खड़गवां में भाजपा के मनेद्रगढ़ विधानसभा स्तरीय   कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, क्षेत्रीय विधायक एवं स्वस्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री लखन देवांगन, विधायक भैया लाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी, रामसेवक पैकरा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष शशिधर जायसवाल ने अपने 171 युवा साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया ।

      इस दौरान शशिधर जायसवाल ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से विश्व में देश को पहचान दिलाई है उस से मैं बहुत प्रभावित हूं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके सपने को पूरा करने में मैं भी अपनी छोटी सी भूमिका निभाना चाहता हूं।

    भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने भाजपा का पटका पहना कर शशिधर जायसवाल एवं उनके साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

whatsapp group
Related news