Updates
  1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विधालय चिरमिरी में समर कैंप का हो रहा है आयोजन
  2. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  3. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  4. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  5. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
slider
slider

सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय

news-details

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है।

श्री साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम याद आता है। जीतने पर ये कोई सवाल नहीं उठाते। 

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि उसके नेताओं ने हमारे बड़े-बड़े नेताओं पर लगातार अनर्गल बयानबाज़ी की है। कांग्रेसियों ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी है।

प्रदेश में चुनाव संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में अच्छा मतदान हुआ है, जो हमारे पक्ष में है। हमने सभी जगह से फीडबैक लिया है, साकारात्मक खबरें आ रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

whatsapp group
Related news