Updates
  1. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन
  2. सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कांग्रेस के नेताओं ने बदजुबानी की कर दी पराकाष्ठा पार हारने के बाद ही कांग्रेसियों को आता है ईवीएम याद,कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय
  3. ओडिशा पहुंच सीएम विष्णुदेव साय ने ली दो जनसभाएं : सीएम ने कहा ओडिशा के लोगों को है पीएम मोदी पर भरोसा प्रदेश में भी बनेगी भाजपा सरकार,नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश आर्थिक महाशक्ति, विश्वगुरु और विश्वमित्र बन सकता है
  4. सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, कहा असफल छात्र न हों निराश,सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ
  5. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता सहित निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों अधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया आभार व्यक्त,धूप और गर्मी की परवाह न करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुवे किया है भारी मतदान
slider
slider

जशपुर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा जिला में भाजपा प्रत्यासी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता संकल्पबद्ध ,घर घर संपर्क जाकर भाजपा की सरकार से हुवे लाभान्वितों से किया जा रहा जनसंपर्क

news-details

जशपुर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा जिला में भाजपा प्रत्यासी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता संकल्पबद्ध ,घर घर संपर्क जाकर भाजपा की सरकार से हुवे लाभान्वितों से किया जा रहा जनसंपर्क

साहीडांड - लोकसभा चुनाव को चंद दिन ही शेष बचा है,ऐसे में सभी दल के लोग अपने अपने प्रत्यासी के पक्ष में माहौल बनाने अब खुल कर जुट गए हैं,इस क्रम में भाजपा ने भी प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है,भाजपा के घोषित प्रत्यासी राधेश्याम राठिया के पक्ष में माहौल बना प्रचंड मतों से जीत दिलाने भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी संकल्पबद्ध है। उक्त कथन भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा का है,मुकेश शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने प्रदेश कार्यालय से मिले निर्देशानुसार रणनीति तैयार करते हुवे कार्य किया जा रहा है,भारतीय जनता पार्टी के जिला,मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ तक के कार्यकर्ता बूथ जीतो के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे हैं।

जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा एवं मंडल महामंत्री बगीचा हरिश कुमार आरिक के नेतृत्व मे बगीचा मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सभी  पदाधिकारियों को बूथ जीतो का लक्ष्य लेकर मैदान में उतारा गया है।वहीं भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना एवं मोदी की गारंटी पर फोकस भी करते हुवे मतदाताओं का विश्वास जीता जा रहा है। इस कार्य में शक्ति केंद्र व बूथ पदाधिकारी भी बूथ जीतो की लक्ष्य को साकार करने घर घर जा भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सतत मुलाकात कर रहे हैं और प्रत्येक बूथ मे सौ घर पर भाजपा का झंडा लगा रहे हैं,इतना ही नहीं भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता दिवालों मे "अबकी बार चार सौ पार" "अबकी बार फिर से मोदी सरकार" का स्लोगन लिखते नजर आ रहे हैं।

जिला भाजपा महामंत्री मुकेश शर्मा ने आगे कहा कि विधान सभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोश खरोश से उत्साहित हैं। जशपुर जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने की संकल्प पर काम किया जा रहा है।

whatsapp group
Related news