Updates
  1. अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस को दी चेतावनी : साय ने कहा - बाज आए कांग्रेस, ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं
  2. सरपंच की दबंगई आयी सामने बिना किसी नोटिस के तोड़ दिया मकान पढ़िए पूरी ख़बर...
  3. साईकिल से 700 किलोमीटर यात्रा कर राम भक्त लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन करके
  4. पत्थलगांव विधायक गोमती साय का धुंआधार चुनावी जनसंपर्क : कांसाबेल मण्डल के मुड़ाटोली, साजापानी, बटाईकेला एवं सागीभौना में जनसंपर्क कर विष्णूदेव सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी अंतर्गत आमलोगों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से कराया अवगत
  5. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुवे झारसुगुड़ा में आयोजित रोड शो में शामिल,रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ : एक बार फिर से भगवामय हुआ झारसुगुड़ा और जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत,साय ने कहा उड़ीसा की जनता फिर से बनाएगी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री
slider
slider

बीजेपी में शामिल हुए 500 कांग्रेस कार्यकर्ता

सरायपाली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां 2024 में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सरायपाली विधानसभा से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है, कि इन सभी कांग्रेसियों ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।


whatsapp group
Related news