Updates
  1. पत्थलगांव विधायक गोमती साय का धुंआधार चुनावी जनसंपर्क : कांसाबेल मण्डल के मुड़ाटोली, साजापानी, बटाईकेला एवं सागीभौना में जनसंपर्क कर विष्णूदेव सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी अंतर्गत आमलोगों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से कराया अवगत
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुवे झारसुगुड़ा में आयोजित रोड शो में शामिल,रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ : एक बार फिर से भगवामय हुआ झारसुगुड़ा और जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत,साय ने कहा उड़ीसा की जनता फिर से बनाएगी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री
  3. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती, डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा
  4. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान : भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है,छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण रोकने भाजपा का योगदान
  5. मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार पहुंचेंगे पंडरापाठ : 1 मई को करेंगे यहां चुनावी सभा को संबोधित,पंडरापाठ की सभा भव्य और ऐतिहासिक बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया तैयारी
slider
slider

शा बालक उ मा विद्यालय में मोर माटी मोर देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

news-details

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरमिरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवम विद्यार्थियों ने प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में "मोर माटी मोर देश" अभियान के अंतर्गत वसुधा का संवर्धन, वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बैकुंठपुर के अध्यक्ष रंजीत सिंह बिष्ट सेवा निवृत्त कमांडर भारतीय जल सेना,सुनील कुमार सिंह सेवा निवृत्त  सूबेदार भारतीय सेना और विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार मिश्रा सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ,डॉ डी के उपाध्याय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल चिरमिरी,भागवत सिंह प्राचार्य शा कन्या उ मा विद्यालय शिक्षा विभाग गोदरीपारा , एम एच अंसारी प्राचार्य शा उ मा विद्यालय डोमनहील,चंदन दत्ता प्रभारी प्राचार्य शा उ मा विद्यालय हल्दीबाड़ी, अभय चतुर्वेदी प्रधान पाठक शा मा शाला गोदरीपारा,व्याख्याता जगदीश सिंह,शान्तनु कुर्रे,राकेश सूर्या के गरिमामय उपस्थिति रही।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता और छत्तीसगगढ़ महतारी के छाया चित्र में पुष्प अर्पण तथा धूप अगरबत्ती प्रज्वलित किया गया।

संस्था प्राचार्य बलविंदर सिंह तथा सहयोगी स्टाफ के द्वारा सभी अतिथियों का गुलदस्ता तथा बैज लगाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी रंजीत सिंह बिष्ट के द्वारा सभी विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए आह्वान करते हुए अनुशासन पर सारगर्भित उदबोधन दिया गया। सभी अतिथियों तथा विद्यार्थियों द्वारा पंच प्रतिज्ञा लेते हुए विद्यालय प्रांगण में अमृत वाटिका का अनावरण किया गया साथ ही पौधो के लिए लाए गए विभिन्न स्थानों की मिट्टी को पौधरोपण में उपयोग किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजबान संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं  तथा स्टाफ बी एल जरोलिया,आर के नायक,रूपा सोनी,मंजू केरकेट्टा, ममता खलखो,विजय लक्ष्मी मिश्रा, सम्मो,अंकुर लाहिड़ी, एस के नेताम,शिल्पा प्रमोद,विपिन कुमार मोदी,कमल सिंह नायक,राणा प्रताप सिंह राज,पवन कुमार पटेल,शकीला सिंह,चमेली बाई,ज्ञानेंद्र मणि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन अनामिका खरे ने किया।

whatsapp group
Related news