Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

सूरजपुर : क0उ0मा0वि0 प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

news-details

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर : जिले के ब्लॉक प्रेमनगर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक परियोजना अधिकारी रमेश जायसवाल, आई0 अंसारी और कृष्ण कुमार ध्रुव जी के गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया।जिसके तहत स्कूल के सभी छात्राओं को शामिल कर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, छात्राओं ने पक्ष विपक्ष की भूमिका में संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में अपना अपना पक्ष रखे और बहस किये। ऐसे कार्यक्रम के आयोजनों से छात्राओं के अंदर संविधान की जानकारी और उसके प्रति उनके मन मे आस्था उत्पन्न होती है। इस विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया इसका उद्देश्य बच्चों के अंदर की ज्ञान को बाहर लाना है सभी बच्चों ने बेहतर ढंग से निबंध लिखा है। इसमें बच्चों को प्रेरित करने प्रथम,द्वितीय और तृतीय ईनाम भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जायसवाल जी ने संविधान के उद्देशिका से लेकर अनुच्छेद और अनुसूचियाँ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को अधिकार, शासन की क्या क्या योजनाएं है, शैक्षिक व्यवस्था और सुविधाएं क्या है, शैक्षिक बजट, क्षेत्र के विकास के बारे में,बैंकों के एजुकेशन लोन,चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी आदि के बारे में विशेष विस्तृत जानकारी दिया गया जिसको सभी छात्राओं और शिक्षकों ने सुनकर अवगत हुए। तत्पश्चात आई0 अंसारी जी ने भी सभी छात्राओं को संविधान कब बना, कैसे बना,किन किन लोगों की भूमिका रही, कौन कौन से देश के संविधान से क्या क्या लिया गया इसकी विस्तृत जानकारी दिया गया, और सभी को संविधान के प्रति आस्था रखने का आग्रह किया, जिसे बच्चों ने समझा और अपने जीवन में उतारने संकल्प लिया। 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया इसीलिए आज के दिन को पूरे देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी संविधान दिवस मनाया जाता है जिसके तहत शा0 कन्या उ0 मा0 विद्यालय प्रेमनगर में उद्देशिका की शपथ दिलाई गयी। इस कार्यक्रम में रमेश जायसवाल (BPO), आई0 अंसारी, प्राचार्य जी0 आर0 बघेल, कोटेया व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव, कुमार सिंह मार्तण्ड, हीरालाल प्रजापति,सत्येन्द्र गुप्ता, अर्जुन पैंकरा,राहुल कौशिक, सिंगरौल सर, बी0 कंवर, कविता पाल आदि उपस्थित थे।

whatsapp group
Related news