Updates
  1. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  2. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  3. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  4. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  5. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
slider
slider

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया हेल्थ एण्ड वेलनेस सेटर पचिरा एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र नयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण

news-details

शमरोज खान सूरजपुर 

सूरजपुर 18 नवम्बर 2019/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.एस. सिंह के द्वारा आज 18 नवम्बर 2019 को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेटर पचिरा एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र नयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ए0एम0ओ0 श्री विनोद कुमार कुर्रे अनुपस्थित पाये गये। उन्हें समय पर आने हेतु निर्देशित किया गया। लेबर रूम के टेबल एवं आलमारी में जंग लगा पाया गया जिसे तत्काल सही कराने हेतु निर्देशित किया गया। टूटे हुए टाईल्स को तत्काल मरम्मत करने हेतु कहा गया। उप स्वास्थ्य केन्द्र नयनपुर में आर.एच.ओ. महिला श्रीमती आकांक्षा जायसवाल एवं द्वितीय ए.एन.एम. सीमा सिंह अनुपस्थित पायी गयीं जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डाॅ0 सिंह द्वारा नयनपुर में प्रसव कक्ष के वाश रूम में गंदगी देख नराजगी व्यक्त किया और तत्काल साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिया।

whatsapp group
Related news