रायपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के जन्मदिन पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बधाई संंदेश जारी करते हुए डा. रमन सिंह के दीर्घायु होने की कामना की है।
अपने ट्वीटर एकाउंट में बधाई संदेश पोस्ट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगांव विधायक डा. रमन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ्य रखें एवं दीर्घायु प्रदान करें।