शासकीय डीके काॅलेज के छात्रों ने तैयार किया हर्बल सैनेटाइजर, प्राचार्य ने की सराहना
शासकीय दाउ कल्याण सिंह महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के MSc 4th semester के विद्यार्थियों ने एक प्रभावी herbal hand sanitizer तैयार किया है। इस सैनेटाइजर के निर्माण में प्राकृतिक तत्वों जैसे नीम, तुलसी, एलोवेरा एवं नींबू का उपयोग किया गया है, जो त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ जीवाणुरोधी (antibacterial) गुण रखते हैं।
एमएससी रसायन के सभी छात्र-छात्राओं मधु, शालिनी, शोभना, तेजस्वी, तेजस्विनी, पूजा, प्रीति वर्मा,निधि, नेहा, तरूण, धनेश्वर, शांति, सुमनलता, सोनम, जागृति,चंद्रानी,दीप्ति ,निकिता,देवेश, विनिका, तैय्यब सभी ने प्राचार्य को अपने हर्बल सैनिटाइजर की संपूर्ण जानकारी दी एवं विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी सभी मिलकर नए पदार्थों का निर्माण करने की कोशिश करेंगे।
Aaj ka din 












