प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 का मॉडल उत्तर जारी, 30 मई तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति,,,
आदिवासी विकास विभाग ने जारी की सूचना, अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं मॉडल आंसर,
मनेंद्रगढ़ । कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं (सत्र 2026-27) प्रवेश परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु 10 मई 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर) विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तर के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति आवेदन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के परीक्षार्थियों द्वारा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य माना जाएगा।
सूचना में यह भी कहा गया है कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा विशेषज्ञ समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आदिवासी विकास विभाग ने अभ्यर्थियों एवं पालकों से समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने तथा विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन करने की अपील की है।
Aaj ka din