कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में चरचा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्वार्टर में ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,

कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में चरचा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्वार्टर में ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,

बैकुंठपुर । कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में जिला कोरिया पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में थाना चरचा पुलिस ने एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है।

     प्रार्थिया डॉक्टर इंदुमती निवासी ऑफीसर कॉलोनी चरचा के द्वारा 29 अप्रैल 26 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 28.04 26 की रात्रि अज्ञात चोर ने उसके एसइसीएल क्वार्टर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 75/26 धारा 305 (ए) 331 (3) bns का अपराध दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

       विवेचना के दौरान मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्य की मदद से संदेही अभिषेक कुमार उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपी के पास से शत प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।

 बरामद की गई सामग्री 

एचपी कंपनी का लैपटॉप चार्जर, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव। 

दो नग मोबाइल फोन।

 घड़ी एवं चश्मा 

बैंक कार्ड नगद राशि और स्कूटी की चाबी कुल कीमती लगभग 92000 रूपये।

  आरोपी अभिषेक कुमार निवासी वार्ड क्रमांक 7 रूप नगर थाना चरचा को 1मई 26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

     इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सोनी एवं उसकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।