मुंगेली : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक
मुंगेली, 01 मई 2026
एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति 10 मई तक आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र गेंदले ने बताया कि परियोजना मुंगेली-01 एवं मुंगेली-02 में कुल 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 08 सहायिका पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन पूर्ण कर प्रथम सूची जारी कर दी गई है।
मुंगेली-01 परियोजना अंतर्गत 04 सहायिका पदों के लिए 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका मूल्यांकन 29 अप्रैल 2026 को किया गया। वहीं मुंगेली-02 परियोजना में 01 कार्यकर्ता एवं 04 सहायिका पदों हेतु 20 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनका मूल्यांकन 23 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज करा सकते हैं। संबंधित परियोजना कार्यालय तथा अपनी आईडी के माध्यम से पोर्टल में सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
Aaj ka din 












