अंबिकापुर। तेज आवाज वाले अवैध प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सरगुजा यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 11 ट्रकों और 33 बसों से कुल 44 अवैध प्रेशर हॉर्न हटाकर जब्त किए गए।
यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(2) के तहत सभी संबंधित वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालकों से ₹22 हजार और बस चालकों से ₹66 हजार का समन शुल्क वसूला।
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना तथा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना है। पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।




पाठकों की टिप्पणियां 0