LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Jun 2026
ब्रेकिंग

चिरमिरी से शुरू हुआ जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 542 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक 'दो बूंद'

चिरमिरी से शुरू हुआ जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 542 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक 'दो बूंद'
चिरमिरी से शुरू हुआ जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 542 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक 'दो बूंद'। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को चिरमिरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अवनीश खरे ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक "दो बूंद" पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र राय, बीएमओ डॉ. मनीष सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, बीपीएम राजकुमार रजवाड़े सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्षद मनीष खटिक, नरेंद्र साहू, रीत जैन तथा अस्पताल प्रबंधक वीरेंद्र साव ने भी अभियान में सहभागिता निभाई।

जिले में 542 बूथ, तीन दिन तक चलेगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 542 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के पहले दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अवनीश खरे ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक अवश्य दिलाएं।

महापौर ने नागरिकों से किया सहयोग का आह्वान

महापौर राम नरेश राय ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
134 लेख

Admin ने अब तक 134 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0