चिरमिरी । एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित नमन सेलिब्रेशन हाल में श्री बजरंग सेना की सैकड़ो पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा के साथ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह उपस्थित रही ।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य श्री बजरंग सेना का नगर पालिक निगम चिरमिरी के 40 वार्डों में पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के एक-एक वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति करना प्रमुख रूप से रहा, वही आगामी सावन माह में आयोजित होने वाले भव्य और ऐतिहासिक कावड़ यात्रा की रूपरेखा पर भी संक्षिप्त में चर्चा की गई ।
आपको बता दे कि श्री बजरंग सेना सनातन धर्म हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई वर्षों से कार्य कर रही है । ऐसे में एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर चिरमिरी के 40 वार्डों में संगठन अपने वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान भी चल रही है । वहीं दूसरी ओर श्री बजरंग सेना संगठन से लोग जुड़ भी रहे हैं । बैठक कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर कार्य करने की सहमति बड़े उत्साह के साथ दिया ।




पाठकों की टिप्पणियां 0