LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Jun 2026
ब्रेकिंग
नक्सलवाद के अंत के बाद बस्तर के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत: CM विष्णु देव साय बोले- देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा बस्तर,जशपुर को पहली बार मिलेगी रेल की सौगात: धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना को मिली विशेष परियोजना का दर्जा,जांजगीर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा संदेश: आध्यात्मिक मूल्यों और नशामुक्ति से बनेगा स्वस्थ व संस्कारित समाज,खम्हारडीह की 2500 परिवारों की प्यास बुझेगी: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 20.93 करोड़ की विशाल पानी टंकी का किया भूमिपूजन,मोदी के 12 साल बेमिसाल: एमसीबी में भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला, हजारों किसानों ने लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण,

मोदी के 12 साल बेमिसाल: एमसीबी में भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला, हजारों किसानों ने लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण,

एमसीबी जिले के खड़गवां में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती कार्यशाला में हजारों किसानों ने भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राकृतिक खेती को आत्मनिर्भर कृषि का आधार बताया...

मोदी के 12 साल बेमिसाल: एमसीबी में भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला, हजारों किसानों ने लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण,
मोदी के 12 साल बेमिसाल: एमसीबी में भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती कार्यशाला, हजारों किसानों ने लिया जैविक खेती का प्रशिक्षण,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद का दायित्व निभाने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में जनजागरण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में खड़गवां में विशाल प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती उपयोगिता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, संभाग प्रभारी प्रवीण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रामलाल साहू, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला प्रवक्ता जमुना पांडे, राकेश सिंह, धनेश यादव, अरुणोदय पांडेय, बबीता सिंह, विनोद सिंह मरावी, सतेंद्र साहू, मनोज शिवनाथ सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में जिले भर से हजारों किसानों ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के हित में अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, खेती की लागत कम होती है तथा लोगों को रसायनमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि व्यवस्था के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की तकनीक नहीं बल्कि जल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण का एक जनआंदोलन है। किसान मोर्चा किसानों तक सरकार की योजनाओं और प्राकृतिक खेती के लाभों को पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

कार्यशाला में कृषि विभाग के वैज्ञानिकों एवं प्राध्यापकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत सहित प्राकृतिक कृषि तकनीकों के प्रयोग, उनकी उपयोगिता एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन विकसित भारत, समृद्ध किसान और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित किसानों एवं प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे जनजागरण आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

खबर उपयोगी लगी?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

आपकी राय

यह खबर कैसी लगी?

आपकी प्रतिक्रिया हमें बेहतर पत्रकारिता में मदद करती है।

चर्चा

पाठकों की टिप्पणियां 0

अपनी राय लिखें

अपनी टिप्पणी लिखें