राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस के बौद्धिक परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू,
चिरमिरी । के. बी. पटेल महाविद्यालय सरभोका, चिरमिरी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस प्रभात फेरी से शुरू होकर योगाभ्यास के बाद परियोजना कार्य कोलपारा में विद्यालय के आसपास प्लास्टिक, कूड़ा करकट के ढेर सारे पड़े कचरे की सफाई कर घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य करते हुए लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति, नशा मुक्त के लिए जागरूक किया।
बौद्धिक परिचर्चा सत्र के मुख्य अतिथि राजेश साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष एमसीबी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के कार्यों को सराहना करते हुए शिविर संचालन के लिए शुभकामनाएं दिया। विशिष्ट अतिथि शाहनवाज़ अली जनपद सदस्य रहे।

तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सर्वे कार्य के दौरान ग्रामीण लोगों की समस्या की जानकारी लेकर उन समस्याओं के बारे में जिला पंचायत उपाध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद देसी खेल में कितने भाई कितने, लीडर पकड़, राम रावण, रूमाल झपट्टा आदि खेल कराए गए।
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संस्कृति से जुड़ी नृत्य, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया।
Aaj ka din 












