चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,,,

चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,,,

चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी के सड़क सफाई से 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

       मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शराब एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु टीम बनाई गई थी । जिसके तारतम्य में 9 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर चिरमिरी पुलिस ने हल्दीबाड़ी में सड़क दफ़ाई निवासी राजा सिंह चौहान उम्र करीब 42 वर्ष निवासी सड़क दफाई हल्दीबाड़ी, चिरमिरी को एक कत्थई रंग के होंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 16 कर 2577 में अवैध महुआ शराब करीब 20 लीटर बिक्री करने हेतु परिवहन करते पकड़ा ।

     पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीब ₹4000 एवं घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी कीमती ₹50000 कुल जुमला कीमती ₹54000 बरामद किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत करवाई कर जुर्म अजमानती होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया 

    उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक 18 संतोष सिंह, आरक्षक 124 मदन राजवाड़े, सैनिक लेखा प्रजापति महिला एवं नव आरक्षक यशोदा राजवाड़े की अहम भूमिका रही ।