चिरमिरी पुलिस ने किया 33 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार, जेल दाखिल

चिरमिरी पुलिस ने किया 33 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार, जेल दाखिल

चिरमिरी । एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देश पर चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर चिरमिरी थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय कर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया ।  

      पेट्रोलिंग के दौरान चिरमिरी पुलिस को 29 दिसंबर 2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डोमनहील बाजारपारा निवासी श्रीमती प्रेमा सिंह एक नीला रंग का झोला में हाथ भटूट्ठी का बना महुआ शराब रखकर डोमनहील बाजार में बिक्री करने हेतु लेकर आ रही है।    

        इस सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने डोमनहील बाजार के पास घेराबंदी कर पैदल आते हुये महिला को रोक कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्रीमती प्रेमा सिंह पति भईयालाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी डोमनहील बाजारपारा चिरमिरी का होना बताई। जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर महिला के हाथ मे रखे काला नीले रंग का तलाशी लेने पर झोला के अंदर प्लास्टिक के 33 पाउच पन्नी में (प्रत्येक प्लास्टिक पन्नी में एक-एक लीटर) अवैध मुहआ शराब भरा हुआ मिला। कुल 33 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 6600/-रूपये को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना चिरमिरी में थारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

       इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, भगत सिंह, महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे आरक्षक चन्द्रसेन राजपुत व महिला सैनिक लेखा प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।