चिरमिरी पुलिस ने स्कूटी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब परिवहन करते एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार,
चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने स्कूटी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब परिवहन करते एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर महुआ शराब को जप्त कर लिया । आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन एवं चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय कर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया गया ।
01 जनवरी 2026 को चिरमिरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भट्टी दफाई गेल्हापानी की रीना यादव ऊर्फ खुशबु नाम की महिला काले रंग के स्कूटी के डिक्की के अंदर अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने गेल्हापानी से चिरमिरी की ओर आ रही है।
।। इस सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दीनदयाल मुखर्जी चौक मेन रोड डोमनहील पास के पास घेराबंदी कर काले रंग की स्कूटी में आते महिला को रोक कर नाम पता पुछने पर अपना नाम रीना यादव ऊर्फ खुशबू पति धनेश यादव उम्र 26 वर्ष वार्ड क्रमांक 09 भट्टी दफाई गेल्हापानी थाना चिरमिरी का होना बताई। जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर महिला के काले रंग के हीरो प्लेजर स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीए 6724 की तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की के अंदर प्लास्टिक पारदर्शी 20 पाउच (पंन्नी) में एक एक लीटर अवैध हाथ भट्टी का बना महुआ शराब कुल 20 लीटर किमती 4000/- रूपये बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया । इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो प्लेजर स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीए 6724 कीमती 10 हजार रुपये कुल कीमती 14000/-रुपये को जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना चिरमिरी में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक नयनसाय पैकरा, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, आरक्षक चन्द्रसेन राजपुत, मदन राजवाड़े व महिला आरक्षक राजेन्द्र कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।
Aaj ka din 












