LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
18 Jun 2026
ब्रेकिंग

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित,

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित,
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर, 15 जून 2026। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्धता का पालन करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से ई-ऑफिस प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर कार्य निष्पादन में दक्षता बढ़ाने तथा निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा लेने की बात कही।
विभागीय प्रदर्शन में गृह विभाग प्रथम

ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले विभागों में गृह विभाग प्रथम, समाज कल्याण विभाग द्वितीय तथा सामान्य प्रशासन विभाग तृतीय स्थान पर रहा। इस उपलब्धि के लिए समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, गृह विभाग की सचिव श्रीमती नेहा चम्पावत तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया।

 

सचिव श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

श्रेष्ठ फाइल निष्पादन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री रजत कुमार को प्रथम स्थान, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत को द्वितीय तथा गृह एवं श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

विभिन्न श्रेणियों में भी किया गया सम्मानित

संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक तथा तकनीकी शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनुपम त्रिवेदी, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव श्री दूरदेशी राम सोन्टापर, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अवर सचिव श्री अरुण कुमार मिश्रा, सामान्य प्रशासन विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री नंदकुमार मेश्राम सहित अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समयबद्ध उपस्थिति के लिए भी मिला सम्मान

कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव श्री आनंद कुमार पटेल, सामान्य प्रशासन विभाग के निज सचिव श्री हरिश देवांगन, मुख्य सचिव कार्यालय के अवर सचिव श्री ओम प्रकाश पात्रे, वित्त विभाग के अनुभाग अधिकारी श्री सुनील मैत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी श्री उमेश कुमार ठाकरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग और समयबद्ध कार्य संस्कृति से शासन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
रिपोर्टर / लेखक

Admin

न्यूज़ डेस्क
41 लेख

Admin ने अब तक 41 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0