चिरमिरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने हल्दीबाड़ी के कालीबाड़ी चौक में पूरे दिन धरना प्रदर्शन के बाद शाम को किया चक्काजाम,
लगभग पौन घंटे के चक्काजाम के बाद निगम, एसईसीएल व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन
चिरमिरी ।चिरमिरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने हल्दीबाड़ी के कालीबाड़ी चौक में गुरुवार को पूरे दिन धरना प्रदर्शन के बाद शाम को लगभग 5 बजे से चक्काजाम किया ।लगभग पौन घंटे के चक्काजाम के बाद निगम, एसईसीएल व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलन का समापन हुआ ।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया ।इसी बीच दोपहर 3:00 बजे से आमसभा आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के वक्ताओं ने अपने विचार रखे । इसके बाद शाम 5:00 बजे से हल्दीबाड़ी से बड़ा बाजार रोड का चक्का जाम किया ।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने बताया कि उनकी मांगों में से प्रमुख मांग शहर की जर्जर सड़कों का तत्काल पक्कीकरण, पेयजल संकट का स्थायी समाधान एवं नियमित जल आपूर्ति, जिले के प्रमुख कार्यालयों को चिरमिरी में स्थानांतरित करना, एसईसीएल द्वारा विकास कार्यों में लगाई गई रोक हटाना, शासकीय बी. एड एवं लॉ कॉलेज की स्थापना, चिरमिरी को पर्यटन स्थल का दर्जा, चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तार, पात्र निवासियों को भूमि पट्टा, जिला अस्पताल में ब्लड बैंक एवं डायलिसिस सुविधा तथा शहर की बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करना शामिल हैं।
श्री जैन ने आगे कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित से जुड़ा हुआ है तथा शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर किया गया ।
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक विनय जायसवाल, कांग्रेस के एमसीबी जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, निगम की नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, पूर्व एल्डरमैन उमाशंकर अलगमकर, पार्षद राहुल पटेल, शहाबुद्दीन, विक्रमादित्य ,रवि बिरहा, निसार अहमद एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
Aaj ka din