ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने चिरमिरी के विकास एवं जनहित की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चिरमिरी प्रवास के दौरान सौंपा ज्ञापन,,,
चिरमिरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने क्षेत्र की जनहित एवं विकास संबंधी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से चिरमिरी क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं एवं विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से चिरमिरीवासियों को भूमि का स्थायी पट्टा प्रदान करने, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास हेतु विशेष पैकेज देने, बंद पड़ी कोयला खदानों को पुनः प्रारंभ कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही चिरमिरी में Law College एवं B.Ed College की स्थापना, चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तारित करने, औद्योगिक पार्क की स्थापना कर रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा जिले के महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालय चिरमिरी में स्थापित करने की मांग भी रखी गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन (राजू) ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की उपेक्षा का सामना कर रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह मांगें मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी।
उन्होंने कहा कि चिरमिरी के विकास, रोजगार और जन सुविधाओं के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद राहुल भाई पटेल, अशरफ अली एवं ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे ।
Aaj ka din