यातायात जागरूकता माह के तहत चिरमिरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल बड़ा बाजार में लगाए गए रक्तदान शिविर 50 नागरिकों ने किया रक्तदान,,,

यातायात जागरूकता माह के तहत चिरमिरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल बड़ा बाजार में लगाए गए रक्तदान शिविर 50 नागरिकों ने किया रक्तदान,,,

चिरमिरी । पूरे देश में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह के परिपालन में सरगुजा आईजी दीपक झा एवं एमसीबी एसपी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह के तहत चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह ने 21 जनवरी 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल चिरमिरी में किया, जिसमें चिरमिरी क्षेत्र के आम जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान महादान को सफल बनाते हुए अपना रक्तदान किए ।
     रक्तदान करने वाले आम नागरिकों तथा पुलिस कर्मचारियों को थाना प्रभारी चिरमिरी ने यातायात जागरूकता माह में आम जनता को अपनी सुरक्षा एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु हेलमेट एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी के द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया ।
    उक्त यातायात जागरूकता माह में आयोजित रक्तदान शिविर में चिरमिरी के 50 नागरिकों ने अपना रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।