कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा – बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर चल रही, पार्टी की विचारधारा समाप्ति की ओर
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। राम मंदिर पहुंचे नेताम ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के आतिथ्य को स्वीकार नहीं किया, उसी दिन से उसका पतन तय हो गया था। उन्होंने दावा किया कि वीर बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर पड़ चुकी है और उसकी विचारधारा पूरी तरह समाप्त होने की ओर है। कांग्रेस को अब आत्ममंथन कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खाद संकट का दावा कर रही है। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, कांग्रेसियों को कांग्रेस से संकट है। देश में खाद का कोई संकट नहीं है। संकट इसलिए है क्योंकि बिचौलियों का समर्थन कांग्रेस करते आई है। सरकार बहुत सख्ती करेगी, ताकि कोई खाद का भंडारण न कर सके। कांग्रेस ने नक्सलमुक्त गांवों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। इस पर नेताम ने कहा, सब देंगे, लेकिन उनके पेट में अभी से दर्द क्यों हो रहा है. चिंता न करे हम सब ठीक करेंगे।
Aaj ka din 












