एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने नाबालिग छात्रा को पकड़कर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर दोनों को जलाने का किया प्रयास,
चिरमिरी पुलिस ने आरोपी युवक के ऊपर किया मामला दर्ज, दोनों का उपचार जारी,
चिरमिरी । चिरमिरी के गोदरीपारा में एकतरफा प्यार में अंधे एक युवक ने नाबालिग स्कूली छात्रा को पकड़कर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर दोनों को जलाने का प्रयास किया, लेकिन लोगो के बीच बचाव से दोनों को बचा लिया गया । मामले में चिरमिरी पुलिस ने आरोपी युवक के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है । पीड़ित और आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल चिरमिरी में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 06 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे पीडिता स्कूल जाने के लिये अपने घर से निकली थी । उसी समय आजाद नगर गोदरीपारा निवासी शुभम राय ऊर्फ गोलू अपने मोटर सायकल से पीड़िता को रोका और अपने मोटर सायकल के डिक्की में रखे पेट्रोल के बाटल से पेट्रोल स्वयं अपने उपर डाल लिया तथा लाइटर से स्वयं को आग लगाकर नाबलिक पीडिता को पकड़कर जलाने का प्रयास किया । इस घटना में नाबालिक पीडिता तथा आरोपी शुभम राय ऊर्फ गोलू दोनो के शरीर में आग लग गया । आग के चपेट पर आते ही पीडिता ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे घटना स्थल पर उपस्थित आम नागरिकों ने आरोपी शुभम राय ऊर्फ गोलू तथा पीडिता के शरीर में लगे आग को किसी तरह बुझाकर तथा दोनो आहतों को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल चिरमिरी में लाकर भर्ती किये ।
घटना की सूचना पर प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने घटना की जानकारी तत्काल एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह को अवगत कराया । उनके द्वारा घटना में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर चिरमिरी सीएसपी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह व चिरमिरी पुलिस स्टाफ जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचकर आहतो का मुलाहिजा कराकर आहता एवं आरोपी की शारिरीक स्थिति की जानकारी ली और प्रकरण के आरोपी शुभम राय ऊर्फ गोलू के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Aaj ka din 












