युवा नेता अभय जायसवाल बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के एमसीबी जिला अध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा,,,
चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के एमसीबी जिला अध्यक्ष पद पर अभय जायसवाल की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री माननीय पवन साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से, भाजपा एमसीबी जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले की अनुशंसा पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू द्वारा घोषित की गई।
ज्ञात हो कि भाजपा के युवा नेता अभय जायसवाल लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए जनसेवा, सामाजिक समरसता और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।
इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवाओं में इस निर्णय से उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि अभय जायसवाल के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा को नई दिशा मिलेगी, संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
अभय जायसवाल ने इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
Aaj ka din 












