15 दिनों के भीतर पानी टंकी से कनेक्शन देने एवं तब तक टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम,

15 दिनों के भीतर पानी टंकी से कनेक्शन देने एवं तब तक टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन के बाद खत्म हुआ चक्काजाम,

गोदरीपारा में दो माह से बाधित पानी की आपूर्ति को लेकर नागरिकों ने एकता नगर के पास चार घंटों तक किया चक्काजाम

श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पक्ष विपक्ष के सातों पार्षद रहे चक्काजाम में शामिल

चिरमिरी। 15 दिनों के भीतर बड़ा बाजार पानी टंकी से कनेक्शन देने एवं तब तक प्रतिदिन दो टैंकरों के माध्यम से गोदरीपारा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन के बाद एकता नगर में चार घंटों से चल रहा चक्काजाम समाप्त हुआ ।

     ज्ञात हो कि पूरे गोदरीपारा क्षेत्र में पिछले दो माह से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिसे लेकर बीते सोमवार को गोदरीपारा क्षेत्र के नागरिकों ने एकता नगर के पास सोमवार की सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया, जिससे पूरे शहर का यातायात बाधित हो गया । इस चक्काजाम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ पक्ष विपक्ष के सातों पार्षद, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे ।

      जन जागरण संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित यह चक्काजाम पूरे चार घंटों तक चला । इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की । पूर्व से घोषित इस चक्काजाम में किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।

    आखिरकार सायं लगभग 4 बजे नगर पालिक निगम चिरमिरी एवं एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा 15 दिनों के भीतर बड़ा बाजार पानी टंकी से कनेक्शन देने एवं तब तक प्रतिदिन दो टैंकरों के माध्यम से गोदरीपारा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति करने के आश्वासन के बाद एकता नगर में चार घंटों से चल रहा चक्काजाम समाप्त हुआ ।

      फिलहाल प्रशासन के इस आश्वासन के बाद स्थिति नियंत्रित है, लेकिन नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।