ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कॉलेज  में आनंद मेला संपन्न, एससीएल चिरमिरी के सीजीएम अशोक कुमार रहे मुख्य अतिथि,,,

ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कॉलेज  में आनंद मेला संपन्न, एससीएल चिरमिरी के सीजीएम अशोक कुमार रहे मुख्य अतिथि,,,

चिरमिरी । ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कॉलेज  द्वारा आयोजित आनंद मेला एक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि आनंद मेला जैसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक कौशल का विकास होता है। 
   

उन्होंने बताया कि ऐसे मंच पर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, वहीं अभिभावक एवं आगंतुक खरीदारी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।

मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि मेले में छात्राओं द्वारा स्वच्छता जैसे सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए गए, जिससे यह आयोजन आनंददायक होने के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी बना।
       

आनंद मेला के दौरान संपदा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती बबीता कुमार, संस्था के चेयरमेन एनआरआई  चंद्रकांत पटेल, नर्सिंग एवं बी.एड. कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारीक के साथ शिक्षकगण व बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
       

कार्यक्रम में बी.एड. एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मेले की विशेषता यह रही कि सभी स्टॉलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
       

संस्था के डायरेक्टर विश्वजीत बारिक ने कहा कि आनंद मेले को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य प्रियांशु सिंह, श्रीमती मंजू लता कश्यप सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

विभिन्न राज्यों के व्यंजनों ने बढ़ाया मेले का आकर्षण

     नर्सिंग एवं बी.एड. की छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, आंध्र प्रदेश सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइनीज व्यंजन शामिल रहे। स्वादिष्ट एवं खुशबूदार व्यंजनों ने अतिथियों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से आकर्षित किया । अलग-अलग राज्य  के व्यंजन उसी राज्य के वेशभूषा में छात्राएं परोस रही थी । इस दौरान बी एड के छात्राओं ने सामूहिक डांस  प्रस्तुति दी जिसे काफी सराहा गया ।
     

अतिथियों ने निरीक्षण करते हुए प्रत्येक स्टालों में जाकर छात्राओं के बनाए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं अभिभावकों, क्षेत्रवासियों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित कर व्यंजनों स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर स्वाद लिया और बच्चों के हाथों से बने व्यंजनों की तारीफ की। 
     

 संपदा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती बबीता कुमार ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आनंद मेले का इंतजार शैक्षणिक काल में सालों भर रहता है ऐसे आयोजन बच्चों को पाककला हेतु प्रोत्साहित करते हैं ।

बच्चों में हुनर की कमी नहीं है- चंद्रकांत पटेल

     अमेरिका से प्रतिवर्ष क्षेत्र में आकर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाले चंद्रकांत पटेल ने छात्र- छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आनंद मेला  स्टाल में लगे खान-पान की सामग्रियों के अलावा बच्चों के कार्य व्यवहार में करके सीखने की हुनर, ललक विकसित होती है । हमारा उद्देश्य बच्चों के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है ।