सूरजपुर : 77वें गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर में सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे ध्वजारोहण
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह में सांसद श्री चिंतामणी महाराज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
Aaj ka din 












