विगत एक वर्ष का समस्त सेवाकर्ता इकाईयों को किया गया है भुगतान,किसी भी प्रकार की पारिश्रमिक भुगतान में नहीं की गई है कटौती

विगत एक वर्ष का समस्त सेवाकर्ता इकाईयों को किया गया है भुगतान,किसी भी प्रकार की पारिश्रमिक भुगतान में नहीं की गई है कटौती

जशपुरनगर 14 जनवरी 2026/* समाचार पत्रों में प्रकाशित क्रेडा के तकनीशिनों को दो माह से नहीं मिला वेतन के संबंध में क्रेड़ा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्रेडा जिला कार्यालय जशपुर में 27 कलस्टर तकनीशिन हेतु सेवाकर्ता इकाईयों का अनुबंध जोनल कार्यालय सरगुजा द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता रहा है।

           27 कलस्टर तकनीशिनों के मासिक पारिश्रमिक भुगतान का जिला कार्यालय द्वारा मात्र देयक एवं दस्तावेजों का परिक्षण कर भुगतान हेतु ससमय जोनल कार्यालय अम्बिकापुर प्रेषित् कर दिया जाता है। क्रेडा, प्रधान कार्यालय रायपुर द्वारा सेवाकर्ता इकाईयों के पारिश्रमिक भुगतान का आबंटन हर माह जोनल कार्यालय अम्बिकापुर को दिया जाता है एवं आबंटन प्राप्त होते ही जोनल कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा जिला कार्यालयों से प्राप्त सेवाकर्ता इकाईयों का देयकों का तत्काल भुगतान कर दिया जाता है। 

        विगत एक वर्ष का समस्त सेवाकर्ता इकाईयों का किये गये भुगतान की प्रमाणित प्रति क्रेडा, जोनल कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा उपलब्ध कराया गया है एवं किसी भी प्रकार की पारिश्रमिक भुगतान में अनावश्यक कटौती नहीं की गई है,