Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

सदस्यता को लेकर युवा मोर्चा गंभीरता से कर रहे निरंतर मंडल में बैठके...जिले के 21 मंडलों में युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

news-details

लैलूंगा की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधायक रोशन लाल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया

"प्रशांत कुमार"

लैलूंगा।संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा लैलूंगा मंडल की बैठक सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए रखी गई थी विदित हो की भाजयुमो द्वारा सदस्यता अभियान मे तय लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पुरे मनोयोग से जुटी है एंव जिले मे मंडलों मे बैठक का दौर प्रारंभ कर रखा है जिसमे भाजयुमो ने 20 मंडल की बैठक संपन्न कर ली है इसी क्रम में लैलूगा मंडल की बैठक आयोजित की गई थी ।जिसमें मुख्य रूप से रायगढ़ पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया,भाजपा वरिष्ट नेता रमेश पटनायक के साथ भाजयुमो जिला सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोशन लाल अग्रवाल ने यह बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कभी हारते नहीं है या वह जीते हैं या सीखते हैं जिसके के साथ ही उन्होंने सबको इस बात के लिए उत्साहित किया की पहले स्वयं प्राथमिक सदस्य बने एवं 50 अन्य प्राथमिक सदस्य बनाकर आप स्वयं सक्रिय सदस्य बने सक्रिय सदस्य बनने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के ऊर्जा एवं क्षमता अनुसार कहीं ना कहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है। आज जो भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं नेतागण है वह कल कहीं ना कहीं युवा मोर्चा में काम किया और फिर भाजपा में कार्य कर वहां से बढ़कर यहां तक पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी में हर एक कार्यकर्ता की अपनी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इस बात का आकलन पार्टी हमेशा करती है या कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा समर्पित रहती हैं।

जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया एवं सबको उत्साहित करते हुए उनको अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि आज देश में 65% आबादी युवाओं की है और उन सभी युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कहीं ना कहीं युवा मोर्चा की एक महती जिम्मेदारी है जिसके लिए वह युवा मोर्चा के साथ खड़े रहेंगे। युवा मोर्चा से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सदस्य रायगढ़ जिले में हमको बनाना है एवं जिसके लिए हर एक मंडल की अपनी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है बाकारूमा जो पूर्व में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था इस अभेद किले को यहां के युवाओं ने ध्वस्त किया और इसको भाजपा के गढ़ के रूप में स्थापित किया इसलिए यहां की युवाओं की एक जो ऊर्जा है उसकी बदौलत युवा मोर्चा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करेगी और लक्ष्य को पूरा करेगी।
जिला सह सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि अधिक से अधिक सदस्यता को बनाते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए के लिए प्रेरित किया।

आज के बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी मनोज देवांगन,दिनेश यादव महामंत्री, नुतन प्रधान, नरेश चक्रवर्ती, सोनु यादव, रघु अग्रवाल, शिव प्रकाश भगत, अंजुदाष महंत, हरिहर कौशिक, अशोक कुमार गुप्ता, रामबृज महंत, नरेश गुप्ता, केशबो राम पैंकरा, गोपाल राऊत, पितबासो गुप्ता, मनीष पटेल, माया राम राठिया, बलराम, देवनारायण सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

whatsapp group
Related news