Updates
  1. भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
  2. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर किया आभार व्यक्त
  3. शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोडका चौरा जशपुर में निर्मित स्ट्रांग रूम किया गया सील,स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात,4 जून को होगी मतगणना
  4. राजा रणविजय सिंह जुदेव लोकसभा समन्वयक रायगढ़ ने ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार,कहा केंद्र में पुनः बन रही मोदी की सरकार
  5. लोकसभा चुनाव के दौरान जशपुर जिले में 76.83 प्रतिशत हुआ मतदान : जिले में लोकसभा मतदान हुआ ऐतिहासिक, चुनावों में अब तक का सबसे ज्यादा रहा मतदान प्रतिशत
slider
slider

कांग्रेसी नेता चरणदास महंत के विवादित बयान पर भाजपा ने किया महंत का पुतला दहन,साथ ही किया बयान का निंदा और जमकर नारेबाजी

news-details

जशपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेसी नेता चरणदास महंत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मुर्दाबाद का नारे लगाया। विवादित बयान का घोर निन्दा करते हुवे भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंत को माफी मांगने का बात भी कहा।

ज्ञात हो कि गत दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिपण्णी किया था,जिसके बाद समूचे प्रदेश में महंत का पुतला दहन किया गया।इस क्रम में जशपुर शहर मंडल ने भी बस स्टैंड में महंत का पुतला दहन किया।यहां शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव ओझा और नितिन राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में बस स्टैंड में एकत्रित हुवे और चरण दास महंत का पुतला दहन करते हुवे जमकर नारेबाजी किए। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, रूपेश सोनी, फैज़ान सरवर खान, विजय सहाय,विकास सोनी, सज्जु खान, रविन्द्र पाठक, आकाश गुप्ता, विकास सोनी, अभ्युदय मिश्रा, पंकज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमन सिंह,सत्यम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

whatsapp group
Related news