Updates
  1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विधालय चिरमिरी में समर कैंप का हो रहा है आयोजन
  2. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  3. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  4. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  5. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
slider
slider

भोपाल: राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी कंपकपाने वाली ठंड, शीतलहर के साथ तापमान और गिरने की आशंका

news-details

भरत शर्मा रतलाम

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी राजधानी सहित प्रदेश में कंपकपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दतिया 8.4, धार 8.4, गुना 9.6, रायसेन 9.1, रतलाम 8.8, शाजापुर 8.8, श्योपुर 9.0 व उज्जैन 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बता दें कि रात का पारा जब 10 डिग्री से कम हो जाता है, वहीं तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो तो उसे कोल्ड डे माना जाता है। इधर, नरसिंहपुर में तीव्र शीतल दिन घोषित किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई जिलों में अधिकतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। इधर, भोपाल संभाग में शीतलहर जैसे हालत बन गए हैं। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं, उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से यह स्थिति बन रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सभी संभागों के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह से सर्दी और बढ़ेगी। 18 दिसंबर के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह 21 दिसंबर तक गुजर जाएगा।

यहां शीतलहर की संभावना

आगामी 24 घंटों के दौरान नरसिंहपुर, दतिया, धार, भोपाल, ग्वालियर, गुना, इंदौर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन और रायसेन जिले में शीतलहर की संभावना है।

whatsapp group
Related news