Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

जल,जमीन और जंगल हमारा है कि नारे के साथ पूर्व मंत्री गणेश राम भगत एक बार फिर गरजे पत्थरगढ़ी में,,,,,आदिवासियों को जगाने पूरी ताकत झोंकने श्री भगत का सफल कार्यक्रम हुवा आयोजित

news-details

निरंजन मोहन्ती (प्रतिनिधि)

नारायणपुर:- जनजातीय सुरक्षा मंच के गायलूंगा सभा मे आज पूर्व केबिनेट मंत्री गणेश राम भगत का भब्य स्वागत किया गया,महिलाओं द्वारा आदिवासी रीति से पैर धोकर मंच पर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भगवानों यादव ने कहा कि हम लोग कई तरह के चुनाव में पंच, सरपंच,बीडीसी,डीडीसी  विधायक सासंद चुने पर गणेश राम जी जैसा कर्मठ जुझारू नेता नही देखा,कुछ कथाकथित लोगों के द्वारा इन्हें किनारे करने का प्रयास किया जाता रहा फिर भी जनता के बीच आते रहते है। आजादी के बाद ऐसा नेता नही देखा।ग्रामीणों की हर समस्या को तत्काल निराकरण किया जाता रहा है। कुछ कथाकथित नेता के लिए विकास की गति रुक गई।संगठन में ही शक्ति है।इनके द्वारा हर कठिन कठिन समस्या को पल भर में दूर करते है।पत्थलगड़ी में कैसे कैसे लोग भाग लिए थे आप से छुपा नही है।जिला में जन समुदाय मंच ही एक ऐसा मंच है सबके सुख दुख में खड़ा है। समाज बचेगा तो देश बचेगा,समाज को बनाये रखे। महिलाएं सुरक्षित नही है। ग्राम पंचायतों एवम अन्य चुनाव में योग्य व्यक्ति को बनाने का प्रयास करें।भाई भतीजा वाद से ऊपर उठें। शासन का किया गया मनरेगा,शौचालय का पैसा अब भी भुकतान शेष है। 

                       जनजातीय सुरक्षा मंच के गाय लूंगा सभा के दौरान गणेश राम भगत ने कहा कि लम्बे समय के बाद आज आने का शोभाग्य मिला,भितघरा में  1980 बच्चे बूढे का चोटी काट दिया गया,वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेड़ पर बांध दिया गया था, कुछ लोगों ने आंतक मचाने का प्रयास किया जा रहा था, मैंने इस काम को अपने हाथों में लिया और इस क्षेत्र के गांव में बैठक कर जगाने का प्रयास किया और लोगों में उत्साह आया और हम सब इकट्ठा होकर  रैली निकाल कर उस अशांत को पैदा करने वालों को रोका गया। उनकी कमर को तोड़ कर रख दिये जल जंगल जमीन तुम्हारा नही हम्हारा है, ।फिर भी अभी बीच बीच मे अशांत पैदा करने की कोशिश हो रही है वह कभी सफल नही होंगे। मेरे रहते किसी को डरने की आवश्यकता नही है। हम्हारे कुछ हिन्दू लोग भी नक्सलियों को समर्थन करते थे हम लोगों ने ठान लिया और नक्सली यंहा से समाप्त हो गए। नेताओं को नक्सल वाद विषय पर बात करने की हिम्मत नही है,जब यंहा से बस्तर नक्सली गए तो वँहा के 30 से 35 हजार आदिवासी बस्तर छोड़ कन्हा गए अभी तक कोई नही जान पाया। बादलखोल अभ्यारण्य के बीच बसे गांव में किसी तरह आग लगाने नही देंगे। आप अपनी मूल संस्कृति और परम्परा को न छोड़ें। हम अपनी संस्कृति को छोड़ रहें है इसलिए पत्थलगड़ी के लोग आंख दिखाने का प्रयास कर रहें हैं। गणेश राम भगत ने आदिवासी भजन गीत गा कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। हमे अपनी धर्म की रक्षा करने की जरूरत है। पत्थलगड़ी जैसी घटना को जिक्र करते हुते लोगों को समझाइश दी कि अपनी मांदर  वाद्य यंत्र को किसी ओर को न जाने देवें। ढफला वाला लोग आदिवासी होंगे और हम गैर आदिवासी हो जाएंगे,हमे अपनी धर्म संस्कृति और परम्परा को बचाये रखना है। हम अपनी सुविधा के अनुसार जंगल का उपयोग करते है पर जो तस्करी कर बाहर सफ्लाई हो रही उस पर विभाग क्यों नही करती कार्यवाही। जंगल के बीच से मकान बनाने के लिए अगर बालू लाया जाता है तो विभाग क्यों करती है कार्यवाही। जंगल की अंधाधुन कटाई की वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है बारिश पर प्रभाव पड़ता है, जंगल की सुरक्षा सभी मिलकर करें। हम अपने आने वाले पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए।

           इस कार्यक्रम में शिव यादव,हीरालाल प्रधान,सुन्दरनाथ,प्रीतम यादव,रविशंकर चौहान,मुरली यादव,हरिचंन्द्र यादव,मुंगालाल,गुप्ता,हरीश आरिक यादव,कुंवर यादव,भगवानों यादव,करुणा भगत,शंकुन्तला भगत,शांता भगत,सुशीला देवी,जगजीवन राम,सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

whatsapp group
Related news