Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

कम्बल पाकर बृद्धजनों की खुशी से छलकी आंखे,जशपुर लिपिक कर्मचारी संघ को खूब दुआएं दी ,,,, जशपुर की कड़कड़ाती ठंड को ध्यान में रखते हुए बेसहारा ओर गरीबों को कम्बल दिया गया दान।

news-details

 जशपुर :- छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जशपुर के अध्यक्ष श्री उमेश प्रधान एवं संघ के पदाधिकारियों के हाथों कंबल की  सौगात पाकर आज बालछापर स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की आंखे खुशी के मारे छलक उठीं। वृद्धजनों ने जशपुर की ठिठुरती ठंड से बचने के लिए दान स्वरूप मिले कंबल के लिए संघ के पदाधिकारियो ंको खूब दुआएं दी। इस अवसर पर संघ के मो. रफीक संरक्षक, सुश्री सरोजनी कुजूर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री चैधरी जी, आलोक त्रिपाठी, अशोक भगत, सुश्री फूलवती, लक्ष्मी यादव, तहसील अध्यक्ष, तिर्की एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

बालाछापर में संचालित वृद्धाश्रम में 30 वृद्धजन निवासरत हैं। गुरूनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाने के लिए संघ के अध्यक्ष श्री उमेश प्रधान के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी बालाछापर पहुंचे थे। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी ओर से भोज का आयोजन भी किया था। संघ के सभी पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से भेंट मुलाकात कर कुशल-क्षेम पूछा। उनके साथ भोज किया और उपहार स्वरूप उन्हें कंबल भेंट किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जशपुर का  सामाजिक सरोकार का यह कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। संघ के अध्यक्ष श्री प्रधान ने कहा कि जशपुर में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए बेसहारा एवं गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, गर्म कपड़े देना उनके सेहत की रक्षा के लिए जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा वृद्धजनों को कंबल प्रदाय किया गया। संघ आगे भी जरूरत मंदों की सेवा करेगा।

whatsapp group
Related news