बैकुंठपुर । कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के पावन अवसर पर 12 जून 2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, बैकुण्ठपुर में अंतर विभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कोरिया पुलिस द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरिया कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती प्रभाकर खलखो, जेल अधीक्षक आबिद रजा, एडीएम सुरेन्द्र वैद, एसडीओ फॉरेस्ट संतोष पांडे, डीएसपी श्याम मधुकर, डीएसपी नेल्सन कुजूर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर उप निरीक्षक राजेश तिवारी, थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक आनंद सोनी एवं थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक प्रमोद पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में पुलिस विभाग, वन विभाग, नगर सेना विभाग एवं अन्य विभागों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नगर सेना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पुलिस विभाग की महिला टीम उपविजेता रही। वहीं पुरुष वर्ग में नगर सेना विभाग की टीम विजेता रही तथा वन विभाग की टीम उपविजेता बनी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, सौहार्द एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना था।
कोरिया पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सराहा गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



पाठकों की टिप्पणियां 0