कांसाबेल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुना 'विकसित भारत बजट', बोले- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
कांसाबेल/जशपुर | केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी मंडल कांसाबेल में 'विकसित भारत बजट 2026-27' के सीधा प्रसारण हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत इस ऐतिहासिक बजट को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना और इसे 'नए भारत का विजन' करार दिया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धरमपाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री सुदाम पंडा और मंडल महामंत्री श्री समरजीत चाँद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमित जिंदल, शांतनु गर्ग, पवन यादव, अंशु जैन, अरविंद स्वर्णकार, शैलेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
किसान और आमजन की ताकत बनेगा यह बजट: सालिक साय
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि:
"डेयरी, नारियल, काजू और कोको किसानों को प्राथमिकता देना और 'भारत विस्तार ऐप' के माध्यम से किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी उपलब्ध कराना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगा। यह बजट साबित करता है कि देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक हैं।"
बजट 2026-27 के मुख्य आकर्षण और निर्णायक बिंदु:
- मध्यम वर्ग को बड़ी राहत: आयकर (Income Tax) की छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये किया गया।
- स्वास्थ्य सेवा: गंभीर बीमारियों की जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कमी कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई।
- नारी शक्ति व युवा: महिलाओं के लिए SHG और गर्ल्स हॉस्टल का विस्तार तथा युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किलिंग और रोजगार के नए अवसरों का सृजन।
- बुनियादी ढांचा: हाई-स्पीड रेल, डेटा सेंटर हब और टियर-2/3 शहरों के विकास के लिए भारी निवेश का प्रावधान।
- कृषि विकास: बागवानी और डेयरी क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए तकनीकी नवाचारों पर जोर।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा नेताओं ने इस बजट को 'रिफॉर्म्स' (सुधारों) को नई गति देने वाला और 'अंत्योदय' की भावना से प्रेरित बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सर्वसमावेशी बजट उद्योग, महिला, किसान और युवा—हर वर्ग को सशक्त करने की गारंटी है।