प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
Rishi thawait
जशपुरनगर 04 दिसम्बर 2025/.* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पीठाअम्बा निवासी स्व. संतोष यादव का आकाशीय बिजली से 13 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी स्वास्ति यादव हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।













